फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राले की टक्कर से बुजुर्ग महिला की गई जान

Sat, 27 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के अनाज मंडी चौक पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में पैदल सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर-ट्राला की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राला चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के कारण मंडी गेट के पास कुछ समय के लिए जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।
गांव बापौली निवासी राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उनकी चाची सुनीता देवी शुक्रवार सुबह रादौर स्थित बैंक से पेंशन लेने आई थीं। पेंशन लेने के बाद वह बिजली कार्यालय में बिल जमा कराने के लिए अनाज मंडी चौक पर पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राला ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें