रादौर। गांव नाचरौन में 80 वर्षीय वृद्ध महिला पर बेसहारा पशु ने हमला कर वृद्ध महिला को घायल कर दिया। घायल महिला को ग्रामीणों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गांव नाचरौन निवासी पवन राणा ने बताया कि उसकी माता संतोष रानी घर के बाहर खड़ी थीं। इस दौरान एक बेसहारा गोवंश ने उनकी माता पर सींग से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के ग्रामीणों उन्हें गोवंश से बचाया। संवाद