यमुनानगर। फर्कपुर पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि 12 अगस्त को थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। पता चला कि उसी दिन से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के गांव बूड़िया का अंकित भी काम पर नहीं आया। नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी अंकित कुमार को पकड़ लिया। अदालत में उने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद