फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या

Sat, 13 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक ओमप्रकाश के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव घेसपुर में वीरवार की रात 65 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश पाल की तेजधार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार को चारपाई से नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक वृद्ध के बेटे प्रदीप कुमार ने गांव जुब्बल के पांच लोगों पर रंजिशन उसके पिता की हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने मांगा राम व कृष्ण कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ओमप्रकाश अपनी भेड़ों की रखवाली करने के लिए चारपाई पर सोए थे। सुबह 6 बजे आसपास के लोगों ने उनकी हत्या होने की जानकारी उसके परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी रादौर आशीष चौधरी और थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान सीएफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के साक्ष्य जुटाए। पुलिस को दी शिकायत में घेसपुर चुंगी कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि लगभग चार वर्ष पहले घेसपुर चुंगी कॉलोनी में घर बनाया था।
विज्ञापन

उसके पिता भेड़ बकरियां पालने का काम करते हैं। वीरवार की रात को उसके पिता घर से थोड़ी दूरी पर खुले में भेड़ बकरियों की रखवाली के लिए रात के समय चारपाई बिछाकर सोये हुए थे। इसी दौरान किसी ने उनके पिता ओमप्रकाश की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। वहीं पास में ही उनका पालतू कुत्ता जिम्मी बैठा हुआ था, तो अज्ञात लोगों ने उस पर भी तेजधार हथियार से वार कर उसे भी घायल कर दिया। प्रदीप कुमार ने गांव जुब्बल के जोगिंदर, मांगेराम, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, प्रदीप पर उनके पिता की हत्या किए जाने के आरोप लगाए है।
पोते ने 30 दिन पहले नहर में लगाई थी छलांग

मृतक के बेटे प्रदीप पाल का कहना है उनके बड़े भाई महेंद्र कुमार के बेटे अंकुश कुमार (19) पर गांव जुब्बल के कुछ लोगों ने उनकी भेड़ बकरियों को मारे जाने के आरोप लगाए थे। इससे परेशान होकर अंकुश ने नहर में छलांग लगा दी थी। 20 अगस्त को अंकुश का शव पश्चिमी यमुना नहर में काछवा से बरामद हुआ था। उन्होंने थाना रादौर में कुछ लोगों के विरुद्ध अंकुश को परेशान करने व उसे धमकाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी लोगों ने उस पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन वह दबाव में नहीं आया। जिसके चलते रंजिशन उसके पिता की हत्या की गई है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनके पिता के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन

मामले में पुलिस की तीन टीमें जांच कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही पुलिस मामले को लेकर खुलासा करेगी। - इंस्पेक्टर राजपाल सिंह, थाना प्रभारी रादौर।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक ओमप्रकाश के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें