फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 26 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बीकेडी रोड पर चौधरी देवीलाल काॅलेज के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक बुजुर्ग की पहचान जगाधरी की इंद्रा कॉलोनी वासी वरयाम सिंह (75) के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कॉलोनी जगाधारी सिमरन सिंह ने बताया कि पिता वरयाम सिंह बूड़िया साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर वापस घर आ रहे थे। बीकेडी रोड पर चौधरी देवीलाल कॉलेज के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी रविंद्र सिंह ने बताया कि वरयाम सिंह और वह हर रविवार सुबह उनके साथ बूड़िया स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जाया करते थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब उन्हों वरयाम सिंह से चलने को कहा तो उसने बोला तुम जाओ आज में थोड़ा लेट आउंगा। वरयाम सिंह आठ बजे गुरुद्वारे के लिए अकेले घर से निकले थे। नौ बजे के करीब पुलिस से हादसे सूचना प्राप्त हुई।
विज्ञापन

बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि बीकेडी रोड पर दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। हादसे में इंदिरा कॉलोनी के वरयाम सिंह की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी ट्रैक्टर चालक का सुराग लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें