फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमानताओं से मुक्त भारत का देखा था सपना : प्रो. प्रमोद

Mon, 26 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जन चेतना मंच ने संविधान बचाओ विषय पर गोष्ठी डॉ. बी मदन मोहन की देखरेख में कांग्रेस नेता रमन त्यागी के कार्यालय में आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष व ऑल इंडिया प्यूपिल साइंस नेटवर्क के जोनल सचिव प्रोफेसर प्रमोद गौरी ने कहा कि देश की आजादी के लिए लड़े राष्ट्रीय नेताओं ने असमानताओं और सामाजिक बुराइयों से मुक्त भारत का सपना देखा था। वर्तमान घटनाक्रम धर्मनिरपेक्षता, संघवाद, सामाजिक न्याय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ,आस्था के स्वतंत्रता आदि हमारे मूलभूत संवैधानिक सिद्धांतों की कई तरह से अवहेलना कर रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता बलबीर सिंह व प्रो. राकेश शर्मा ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम में भारत के लोगों की एकता को (जिसे विविधता में एकता का सकते है) मजबूत किया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता रमन त्यागी, जन चेतना मंच के लक्ष्मण विनायक, राजेश बिंद्रा, चरणजीत, एमएस गिल, सुरजीत सिंह ,प्यारेलाल तंवर, महिपाल चमरौड़ी, जोत सिंह, मीनाक्षी, शरबती, गुलशन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें