साढौरा। बाइक की टक्कर से 78 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वर सिंह की मौत हो गई। मृतक गांव कड़ासन का रहने वाले थे। थाना साढौरा पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। शिकायत में अंबाला के गांव कड़ासन निवासी हरनेक सैनी ने बताया कि उसके फूफा 78 वर्षीय ईश्वर सिंह एक नवंबर को साढौरा किसी काम से आए थे। साढौरा बाजार में अज्ञात बाइक चालक ने उनके फूफा को टक्कर मार दी। इससे फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। लोगों ने उसके फूफा को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर इलाज के दौरान फूफा की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। संवाद