यमुनानगर। दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर दंपती ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। थाना फर्कपुर पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जगाधरी वर्कशॉप की कालका कॉलोनी निवासी लाल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह रविवार को दोपहर जगाधरी वर्कशॉप गया था। वहां पर उसका टीटू व सचिन के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी सचिन ने उसके कंधे पर छूरी मारी, टीटू ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। सचिन की पत्नी ने उसके सिर पर पत्थर मारे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। संवाद