यमुनानगर। पांसरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि पांसरा फाटक के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। मृतक ने सलेटी रंग की कमीज और क्रीम रंग की पैंट पहन रखी थी। उसकी दाहिनी बाजू पर ओम गुदा हुआ है। पुलिस को मृतक की जेब से एक पर्ची मिली, जिस पर तीन मोबाइल नंबर लिखे थे। पुलिस ने नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी। संवाद