फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बार काउंसिल के सदस्य का किया स्वागत

Fri, 08 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सदस्य प्रदीप परमार के साथ एसोसिएशन के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के बार रूम में वीरवार को स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा, चंडीगढ़ के नव-निर्वाचित सदस्य प्रदीप परमार, अधिवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सदस्य ने विशेष रूप से शिरकत की। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के अध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान, महासचिव विशाल गर्ग, कार्यकारिणी सदस्यों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने प्रदीप परमार के निर्वाचन को अधिवक्ता समुदाय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके अनुभव, निष्ठा और अधिवक्ताओं के हितों के प्रति समर्पण की सराहना की। परमार ने बार काउंसिल व जिला बार के बीच बेहतर समन्वय का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें