फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 05 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव रामपुर खादर में कार की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में परिजन बुजुर्ग को सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रामपुर खादर निवासी अक्षय ने बताया कि शनिवार की शाम उसके पिता पृथ्वी चंद बस अड्डे के पास स्थित परचून की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नत्थनपुर की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। हादसे में पृथ्वी चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया, हालांकि परिजनों ने कार का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें