गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
जगाधरी। नगर निगम की टीम ने सोमवार को जड़ौदा गेट क्षेत्र में अतिक्रमण, खुले में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल आठ दुकानदारों के चालान किए गए। अतिक्रमण करने पर दो दुकानदारों, खुले में कचरा डालने पर एक तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान बेचने पर पांच दुकानदारों के चालान किए गए। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जे हटवाए। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती की जाएगी।