फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोटड़ा खास गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार काटरवाली निवासी केहर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काटरवाली निवासी परमिंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उसके पिता 62 वर्षीय केहर सिंह बाइक पर अपने निजी काम से बिलासपुर आए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उसके पिता वापस घर लौट रहे थे। जब वह गांव कोटड़ा खास के पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे तो पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिर गया। जिससे उसके पिता घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वह भी मौके पर पहुंच गया। आरोपी चालक की पहचान रामगढ़ सोही निवासी जगदीप कुमार के नाम से हुई। राहगीरों की मदद से उसने अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित किया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें