फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बरसान में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग की दबिश

Thu, 23 Nov 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। सीएम फ्लाइंग टीम ने सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में बरसान गांव में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर दबिश दी। इस दौरान एएसआई राजेश व, एमओ विपिन कुमार की अगुवाई में टीम ने नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर तेजेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया। टीम को यहां मैनेजर सहित इलाज कराने आए चार-पांच लोग मिले।
विज्ञापन

एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र से पूछताछ में संयोजक रजत पुनिया का नाम सामने आया है, जो नशा मुक्ति केंद्र चला रहा था। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बरसान गांव में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। इस पर सीएम फ्लाइंग की टीम यहां पहुंची तो पांच से छह लोग मिले। जिसमें एक मैनेजर व चार से पांच मरीज थे। यहां पर कोई सुविधा नहीं थी। न ही कोई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद था। छानबीन करने पर मैनेजर नशा मुक्ति केंद्र के कागजात नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें