नौकरी पाने वाली छात्राओं के साथ इंस्टीट्यूट के कर्मचारी। संस्थान
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ईआरसी मैक्स वेंचर्स कंपनी के संचालकों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार किया। इसमें बीसीए एवं एमसीए की छात्राएं वंशिका शर्मा, रितिका, वृंदा, ईशा शर्मा, डॉली, रुक्मणि, खुशी चौहान और रिया को इस कंपनी के लिए चयन किया गया। संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी अन्नू कांबोज ने कहा कि यह चयन विद्यार्थियों की मेहनत, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का परिणाम है। कॉलेज निदेशक डॉ. नरिंद्र राणा ने कहा कि यह केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। संवाद