फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दिन में मिले डेंगू के आठ मरीज, संख्या 82 पर पहुंची

Sat, 01 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मच्छर के लार्वा की तलाश करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालात ये हैं कि हर दिन डेंगू के कई केस विभाग के रिकॉर्ड में चढ़ रहे हैं। ऐसे ही दो दिन में आठ नए डेंगू मरीज मिले हैं। दोनों दिन चार-चार नए केस आए। इससे अक्तूबर के 31 दिनों में डेंगू के 51 नए मरीज आ चुके हैं।
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या देख स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हैं, पर डेंगू के बढ़ते मामले देख लोग फॉगिंग की मांग कर रहे हैं, पर प्रशासन इस ओर उदासीन है। शहर से गांवों में फॉगिंग नहीं हो रही, जिसका लोगों में रोष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अक्तूबर में 51ू मरीज मिले है।
विज्ञापन

जो आठ नए मरीज आए हैं, उनमें रादौर के गांव जठलाना में 36 वर्षीय युवक, कैंप के लक्ष्मीनगर में 11 माह का बालक, जम्मू कॉलोनी बी में 10 वर्षीय बच्चा, वर्कशॉप के जवाहर नगर में 58 वर्षीय आदमी, व्यासपुर के गांव मोहड़ी में 57 वर्षीय आदमी, फर्कपुर में 20 वर्षीय युवक, जठलाना के गांव मोहड़ी में नौ वर्षीय बच्चा, व्यासपुर के गांव ढिलौर में 72 वर्षीय बुजुर्ग डेंगू से ग्रसित मिले हैं।
विज्ञापन

इस साल मिले डेंगू मरीजों की कुल संख्या 82 हो गई हैं। विभाग की टीमें मच्छर भगाने की गतिविधियां करने सहित लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रही हैं। लोगों से अपील है कि घरों सहित आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें। कहीं भी पानी न भरा रहने दें। -डॉ. सुशीला सैनी, डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें