मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व विधायक। संवाद
व्यासपुर। व्यासपुर में सरदार पटेल जयंती पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन किया गया। पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता के प्रतीक थे। उन्होंने देश की 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी, मंडल प्रधान दीपक भारद्वाज, दीपक छाबड़ा, एसडीएम जसपाल सिंह गिल, डीएसपी हरविंदर सिंह, बीडीपीओ मैडम आस्था गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद