फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे संपर्क एप से शिक्षा

विज्ञापन
eduction minister - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर हरियाणा शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में पढने वाले बच्चों की सुविधा के लिए 'संपर्क बैठक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की। यह एप्लीकेशन ऑफलाइन भी काम करेगी। लॉकडाऊन के दौरान इससे बच्चों को घर बैठे पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने आज यमुनानगर से इस एप्लीकेशन की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे मोबाइल एप के माध्यम से खेल-खेल में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। कार्टूनों व फिल्मों के माध्यम से पांचवी कक्षा की पढ़ाई को सरल व रूचिकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह एप हिंदी भाषा के माध्यम के बच्चों के लिए विशेष तौर पर लाभप्रद साबित होगी। इस एप्लीकेशन का उपयोग शिक्षकों, अभिभावकों, बच्चों के अलावा शिक्षा विभाग द्वारा भी किया जा सकेगा। इसमें विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों से संबंधित पत्र व सूचना भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने 'संपर्क बैठक' मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एप्लीकेशन में विभिन्न अवधारणाओं के लगभग 500 वीडियो और ऑडियो हैं। हिंदी भाषा में गणित विषय की अवधारणाएं मूर्त रूप से समझाई गई हैं तथा हिंदी में बहुत सारी कहानी और कविताएं तथा फोनिक प्रैक्टिस दिए गए हैं। इस एप्लीकेशन से बच्चों का अंग्रेजी पढना-लिखना भी आसान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक अपने विद्यालय में होने वाले काम को दूसरे शिक्षकों के साथ सांझा कर सकते हैं और उस पर सुझाव भी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 'संपर्क बैठक' मोबाइल एप्लीकेशन का प्लेटफार्म फेसबुक की तरह दिखने वाला प्लेटफॉर्म है, इस पर शिक्षकों को कमेंट करने, लाइक करने, पोस्ट डालने आदि के अंक दिए जाएंगे और उनको इसका प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिससे कि उनका उत्साहवर्धन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अभिभावक इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर अपने बच्चों के साथ बैठकर उनको पाठ्यक्रम से संबंधित वीडियो दिखा सकते हैं और लॉकडाउन के दौरान बच्चों के शिक्षण के काम को जारी रख सकते हैं। एप्लीकेशन में दिए गए कार्य पत्रकों की सहायता से बच्चों का अभ्यास भी कराया जा सकता है और साथ में प्रगति का आंकलन भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग इस एप्लीकेशन में शिक्षकों की प्रगति को देख सकता है तथा उनके द्वारा देखे जा रहे वीडियो वह किए जा रहे कार्य का विवरण भी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें