फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्मा चौक पर हादसों का कारण बनने वाले डिवाइडर को विभाग ने तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
 छछरौली नेशनल हाईवे एमएल वर्मा चौक पर हादसों का कारण बनने वाले डिवाइडर को विभाग ने तोड़ दिया है। इस डिवाइडर की वजह से कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जगाधरी से छछरौली पहुचने पर एमएल वर्मा चौक के पास तीव्र मोड़ है और इससे  ठीक पहले एक डिवाइडर बनाया गया था। लेकिन इसके कारण कई बार सड़क हादसे हुये और कई बार वाहन चालक वाहन समेत इसके ऊपर चढ़ जाते थे। हालांकि विभाग की ओर से नेशनल हाईवे होने के कारण इस पर दिशा सूचक संकेत और केट आई भी लगवाई थी। लेकिन बनने के कुछ दिन बाद ही वाहन चालकों ने उसे तोड़ दिया जिसके बाद कई साल बीत जाने के बाद भी टूटे डिवाइडर और दिशा सूचक संकेतों की कोई मरम्मत नही हुई। विभाग की लापरवाही के चलते वाहन चालकों की गति अधिक होने के कारण वाहन चालक इसके ऊपर चढ़ जाते और दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। विभाग की ओर से डिवाइडर को बिल्कुल ही खत्म कर सड़क को समतल कर दिया गया है। ताकि हादसे ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें