फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर ऑड ईवन सिस्टम से करवाई जा सकती है बच्चों की पढ़ाई : शिक्षामंत्री

विज्ञापन
education - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोविड 19 के चलते प्रदेश के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए सरकार ने टीवी चैनलों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। वहीं एसएमएस से भी बच्चों को पढ़ाई के टिप्स दिए जा रहे हैं। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।
सोमवार को शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके मन में ऐसा विचार आया है कि सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए ऑड-ईवन सिस्टम से कक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं। अपने विचार के बारे में बताते हुए शिक्षा मंत्री का कहना है कि 11वीं और 12वीं की कक्षाओं की एक कक्षा में 30 छात्र हैं तो एक दिन 15 छात्र और फिर दूसरे दिन 15 छात्रों बुलाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने कहा यह सिर्फ उनका विचार है। इस बारे में पहले विशेषज्ञों की राय लेने के बाद ही प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि अभी हमने सिर्फ एक विचार किया है। बहुत लंबा टाइम आगे भी लगेगा। यानि 30 बच्चों की क्लास है अगर 15 बच्चों को एक दिन बुलाया जाए तथा 15 बच्चों को दूसरे दिन बुलाया। इस प्रकार से काफी जो सिलेबस है वह कवर कर सकते हैं। पहले यह 11वीं और 12वीं में ही प्रयोग किया जा सकता है। अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे अन्य कक्षाओं में भी अमल में लाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने कहा इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जायेगी। वो हमें परमीशन देंगे तभी यह सिस्टम शुरू किया जा सकता है। उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सोशल डिस्टेंस, मास्क, गल्ब्स, सैनिटाइजर आदि अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। ताकि किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें