फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिक्षा को बताया समाज की उन्नति का आधार

Mon, 04 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संत निर्मलदास का स्वागत करते आयोजक। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। गांव ककड़ौनी स्थित श्री गुरु रविदास धर्म स्थान बेगमपुरा धाम में डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र एवं पुस्तकालय निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम संत निर्मलदास, संत गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लालदास कपाल मोचन के सानिध्य में संपन्न हुआ, जबकि संत जीत राम टोपी वाले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मंदिर के प्रथम तल पर बनने वाले इस अध्ययन केंद्र को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। संत निर्मलदास ने कहा कि गुरु रविदास महाराज और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सदैव शिक्षा को समाज की उन्नति का आधार बताया है।
विज्ञापन

उनके विचारों पर चलते हुए इस प्रकार के केंद्र समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। संत जीत राम ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की कि वे अपने संसाधनों का उपयोग समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर करें। यदि एक व्यक्ति एक बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा उठाए तो यह सच्ची समाज सेवा होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि कमल मोहड़ी और सदस्य पूजा रानी ने कहा कि प्रत्येक गांव में ऐसे अध्ययन केंद्र स्थापित होने चाहिए, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें करीब 42 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदाताओं को बैज देकर सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें