फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त बिजली कर्मियों के घर पर ईडी की दबिश

Thu, 23 Nov 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। ईडी ने बुधवार को जिले के खंड प्रतापनगर के प्रतापनगर, बहादुरपुर व सपोलिया गांव में सेवानिृवत्त तीन बिजली कर्मियों के घरों पर दबिश दी। इनमें बहादुरपुर गांव के ओमप्रकाश, सपोलिया के स्व. सुरेश के परिजनों और प्रतापनगर निवासी स्व. रघुबीर सिंह के परिवार वालों से ग्रेजुएटी व रिटायरमेंट के समय मिली राशि के बारे में जानकारी ली गई।
बताया जा रहा तीनों स्थानों पर लगभग 12 घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने 2018 के बिजली घोटाले मामले की जांच के तहत पूछताछ की गई। चंडीगढ़ से कई गाड़ियों में ईडी के अधिकारी सवार होकर आए थे। जिन तीन बिजली कर्मचारियों के घर पर जांच हुई है, उनमें से केवल बहादुर निवासी ओमप्रकाश ही जीवित हैं। सपोलिया निवासी सुरेश व प्रताप नगर निवासी रघुबीर की कुछ साल पूर्व मौत हो चुकी है। तीनों कर्मचारी प्रतापनगर बिजली सबडिवीजन से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

जब ईडी की टीम ने तीनों कर्मचारियों के घर पर दबिश तो उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। टीम ने घर के अंदर एंट्री करते ही मेन गेट को बंद कर दिया और परिवार सदस्यों की फोन बंद करा दिए। किसी को भी बाहर जाने तक नहीं दिया गया। इसके अलावा कोई जांच में दखलअंदाजी न कर सके। मुख्य गेट पर दो से तीन सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया।
जैसे ही ईडी की दबिश के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों का भी उस इलाके में प्रवेश बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है ईडी के अधिकारियों ने रिटायरमेंट के समय मिली ग्रेजुएटी की राशि के बारे में सेवानिवृत कर्मचारी ओमप्रकाश से पूछताछ की। उनसे पूछा गया कितनी राशि मिली, कहां खर्च, एफडी के पैसे संबंधित सवाल पूछे हैं। ईडी के एक अधिकारी विकास ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मी ओमप्रकाश से मामले से जुड़े कई सवाल पूछ गए।
विज्ञापन

इनके यहां भी की छानबीन
जिले के खंड प्रतापनगर के प्रतापनगर, बहादुरपुर व सपोलिया गांव में रिटायर्ड तीन बिजलीकर्मियों के अलावा यमुनानगर शहर में पांच जगहों पर और ईडी ने दबिश दी थी। इनमें शहर की शैफाली, संजीव गुप्ता, योगेश लांबा, मनहर गोपाल व पूजा लांबा शामिल रही। बताया जा रहा इनके घर पर भी ईडी के साथ सीआरपीएफ की टीम भी रही। इस दौरान ईडी ने सभी कर्मचारियों से पूछताछ के अलावा कुछ दस्तावेजों की भी जांच की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें