फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कन्या विद्यालय में मनाया पृथ्वी दिवस

Fri, 24 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर बनाए गए पोस्टर दिखाती छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
प्रतापनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर में मोलश्री इको क्लब के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजपाल वालिया ने छात्राओं को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक स्थिरता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में ममता वालिया, रश्मि रानी, रणजीत कौर, नेहा, वंदना, मंजीत कौर, सुनील कुमार और विक्रम सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें