छछरौली। लेदी डारपुर रोड पर कोट के पास कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दंपती समेत परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत में जगाधरी की अशोक विहार कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसका भाई रघुवीर ई-रिक्शा चलाता है। वह अपनी पत्नी सुमन के साथ अपने भाई की ई-रिक्शा में अपने ससुराल डारपुर गए थे। वहां से शाम को वे लौट रहे थे। कोट गांव के पास कार ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गया और व तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला। संवाद