यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के गांव धौडंग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। युवक की पहचान यमुनानगर के गांधी नगर निवासी 42 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। हादसे के समय वह अपने जीजा राजबीर के साथ रादौर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। टक्कर के बाद क्रूजर चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रूजर गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद