फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन वार्डों में 92.86 लाख से होंगे विकास कार्य

Tue, 14 Apr 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वार्ड 12 में विकास कार्यों का शिलान्यास करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को तीन वार्डों में 92.86 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न कॉलोनियों में गलियों, नालियों और स्टॉर्म वाटर लाइन के निर्माण कार्यों की शुरुआत की। मेयर ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


सबसे पहले जगाधरी के वार्ड नंबर छह स्थित गुरु अर्जुन नगर में मेयर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग तथा पार्षद अंकित गोयल के साथ 23.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न गलियों और स्टॉर्म वाटर लाइन के कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत मीनाक्षी गुप्ता के घर से गुरुद्वारा साहिब तक, गुरुद्वारा साहिब से मुकेश बंसल के घर तक तथा मुकेश बंसल के घर से रोशन लाल के प्लॉट तक गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा शंकर नगर में पीसी वाइन शॉप के पीछे वाली गली का भी निर्माण होगा। क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए यहां स्टॉर्म वाटर लाइन भी डाली जाएगी।

इसके बाद मेयर ने वार्ड 12 की शंभू कॉलोनी में पार्षद तिलक राज की मौजूदगी में 43.87 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गलियों और नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। पानी निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी। इसी क्रम में वार्ड 21 की राम नगर कॉलोनी में पार्षद मनजीत कौर की उपस्थिति में 25.02 लाख रुपये की लागत से गलियों और स्टॉर्म वाटर लाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सड़कें, मजबूत जल निकासी व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम की डबल इंजन व्यवस्था के चलते शहर के हर वार्ड में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग ने कहा कि मेयर सुमन बहमनी के नेतृत्व में नगर निगम लगातार वार्ड स्तर पर विकास को नई गति दे रहा है। मौके पर नगर निगम सहायक अभियंता मृणाल जायसवाल, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, आदेश राणा, मदन, मास्टर धर्मवीर, बिल्ला राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें