फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रस्तरीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए लगाई ड्यूटी

Fri, 10 Apr 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एक टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। आर्काइव
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में पहली बार राष्ट्रस्तरीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई राज्यों की टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो व तीन मई को होने वाले इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में कई अंतरराष्ट्रीय व भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी भी खेलने पहुंच रहे हैं। इससे टूर्नामेंट का रोमांच कई गुणा बढ़ गया है। यह टूर्नामेंट ससौली रोड स्थित हीरा स्पोर्टस एकेडमी के मैदान में रात में खेला जाएगा। प्रतियोगिता सनएक्सपो क्लब की ओर से करवाई जा रही है। क्लब के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सभी पदाधिकारियों को ड्यूटियां सौंप दी गई हैं
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट में 20 वर्ष के ऊपर के खिलाड़ी ओपन कैटेगिरी में खेलेंगे। इसकी विशेषता यह रहेगी कि एक ही टीम में जोशीले युवा और तजुर्बेकार वरिष्ठ खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 7ए साइड श्रेणी के टूर्नामेंट में एक टीम में कुल सात खिलाड़ी खेलेंगे। इसके लिए विभिन्न राज्यों की कुल 12 टीम अपना पंजीकरण करवा चुकी हैं। टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक वार्ड-8 के पार्षद विभोर पाहुजा हैं और उनके नेतृत्व में प्रतियोगिता करवाई जा रही है। टूर्नामेंट के संबंध में वीरवार को हुई बैठक में क्लब के महासचिव पंकज चुघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भाटिया, संयुक्त सचिव आदित्य कुमार, सुनील कुमार, कोच शुभम पासी, रोबिन बख्शी, सौरव कालिया मौजूद रहे।

क्लब करेगा रहने खाने का प्रबंध
महासचिव पंकज चुघ ने बताया कि विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों के दो दिन रहने व खाने-पीने की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की जा रही है। इस दौरान खिलाड़ियों की हीरा फार्म में ठहराने की व्यवस्था की गई है। वहीं, खाने-पीने के लिए एक कैटर्स को जिम्मेदारी दी गई है। खिलाड़ियों को सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का खाना और शाम को नाश्ता भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें