फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में रावण की पूजा कर मनाया दशहरा

Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड के गांव हैबतपुर व अन्य कई गांवों में ब्राह्मण समाज के लोगोंं ने विजयदशमी के दिन घरों में महान विद्वान एवं चारों वेदों के ज्ञाता रावण की पूजा की। इसके बाद दशहरा पर्व मनाया।
विज्ञापन

समाजसेवी तारा चंद हैबतपुर ने बताया हर वर्ष दशहरा पर्व पर पूरे परिवार के साथ रावण की भी पूजा विधि विधान से करते हैं। तारा चंद ने बताया कि रावण बहुत बड़े विद्वान थे। संसार में वे ही ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें चारों वेदों का संपूर्ण ज्ञान था। विधि के विधान के अनुसार ही उन्होंने ऐसे कर्म किए कि श्रीराम के हाथों उनको मुक्ति मिली। उन्होंने बताया कि श्रीराम ने भी भाई लक्ष्मण को उनके चरणों की ओर खड़े होकर ज्ञान लेने की प्रेरणा दी थी। दशहरा पूजन के बाद खेत्री कानों पर रखने व परिवार की कन्याओं को दान देने की परंपरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें