रादौर। शहर में एसके रोड पर जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने शनिवार की शाम को बजरी से लदा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिस कारण डंपर का चालक घायल हो गया। वहीं डंपर की चपेट में आने से बिजली निगम के पांच खंभे भी टूट गए। लेकिन डंपर की टक्कर से जेएमआईटी कॉलेज की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सौभाग्य से जब सड़क से डंपर पलटकर गड्ढे में गिरा तो आसपास कोई नहीं था। अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं दुर्घटना में घायल हुए डंपर चालक को इलाज के लिए यमुनानगर भिजवाया गया। संवाद