फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आश्रम की जमीन पर अवैध खोदाई करने का आरोप

Sun, 23 Mar 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव मोहिउदीनपुर में अजात आश्रम के महंत ने कुछ लोगों पर आश्रम की जमीन में खोदाई करने को लेकर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजात आश्रम मोहिउदीनपुर के महंत राम चेतन ब्रह्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जैतपुर निवासी कुछ लोग आश्रम की जमीन पर अवैध खोदाई कर रहे हैं। इन लोगों ने जमीन में अवैध खाेदाई कर खनन सामग्री को अपने स्टोन क्रशर पर डाला है। महंत ने बताया कि इन्होंने जेसीबी मशीनों की मदद से उनकी बिना जानकारी के खोदाई की है। जब उनको ऐसा करने के बारे में पूछा गया तो वह दुर्व्यवहार करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। आश्रम के महंत राम चेतन ब्रह्मचारी ने अवैध तरीके से आश्रम की जमीन में खोदाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें