फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस से आंखमिचौली खेल रहे डंपर चालक

Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कस्बे की व्यस्त सड़कों से डंपरों की आवाजाही के कारण लोगों को हो रही परेशानी से निजात दिलवाने के लिए पुलिस ने सोमवार को सभी चौराहों पर नाकाबंदी करके डंपरों को रोकने का प्रयास किया। डंपर चालक भी पुलिस से एक कदम आगे बढ़ते हुए उसके साथ आंखमिचौली का खेल करते हुए नजर आए।
कस्बे के व्यस्त मार्गों से डंपरों की आवाजाही रहने से लोगों को रास्ता जाम होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं तेज रफ्तार डंपरों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। मिट्टी से लदे इन डंपरों से उड़ती धूल के कारण भी लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। पुलिस से गुहार करने के बावजूद समस्या का डंपरों की आवाजाही पर अंकुश न लगने से परेशान कच्चा किला मोहल्ला की महिलाओं ने मोर्चा लगाकर कई दिनों से वहां से डंपरों के निकलने पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोगा मेड़ी के अलावा राजपुर गांव के रहने वाले लोगों ने भी डंपरों की आवाजाही रोकी हुई है। लोगों की इस परेशानी को भांपते हुए आज सुबह ही कस्बे के सभी चौराहों पर पुलिस ने दिन के समय डंपरों के कस्बे से होकर गुजरने को रोकना शुरु कर दिया। लेकिन जैसे ही पुलिस हटी तभी डंपर चालक फिर से कस्बे से होकर गुजरने लगे। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण सारा दिन चौराहों पर पहरा देना संभव नहीं हो रहा है। इसके बावजूद दिन के समय डंपरों की आवाजाही को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें