फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विरोध होने पर एससी चौपाल के निर्माण का काम रोका

Sat, 13 Jun 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मलिकपुर खादर में खोदाई का काम करती जेसीबी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। मलिकपुर खादर गांव में एससी चौपाल की चारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्तिक चौहान, ग्राम सचिव जसबीर खटाना और पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर सरपंच प्रतिनिधि पर चौपाल की भूमि पर अवैध कब्जा करवाने के आरोप लगाए गए। हालांकि सरपंच प्रतिनिधि तौसीफ खान ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एससी चौपाल लंबे समय से अस्तित्व में है और पंचायत समिति की ओर से करीब सात लाख रुपये की राशि चारदीवारी निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पंचायत समिति के निर्देशानुसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि निर्माण कार्य स्वीकृत योजना के तहत किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि चारदीवारी के दायरे में आ रही एक कच्ची छान को हटाने के लिए संबंधित व्यक्ति को समय दिया गया है। निर्धारित समय में छान नहीं हटाने पर प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी चौहान ने बताया कि जांच के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें