फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आर्थिक तंगी के चलते ट्रेन से कटकर की थी आत्महत्या

Thu, 12 Sep 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांधीनगर अंडरपास के नजदीक ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की शिनाख्त पटेल नगर निवासी अंगदजीत सिंह के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर व्यक्ति की आत्महत्या का पता चलने पर परिजन जीआरपी थाना पहुंचे। जहां मृतक की बहन व अन्य परिजनों ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन

मृतक की बहन गुरजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंगद पिछले तीन-चार से आर्थिक तंगी के चलते परेशान चल रहा था। वह घर पर ही गुमसुम रहता था। वह बहुत कम ही बात करता था। लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की। इसकी उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। उधर, जांच अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी की परेशानी के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है। मृतक की पहचान होने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांधीनगर अंडरपास के पास व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। तब उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें