यमुनानगर। बिहार से लुधियाना व्यक्ति की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति का शव कलानौर-यमुनानगर स्टेशन के बीच रेलवे लाइनों पर पड़ा मिला। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के रहने वाले हीरा लाल के रूप में हुई। मृतक के बेटे मनोहर कुमार ने बताया कि उसके पिता हीरा लाल लुधियाना में जमीदार के खेतों में मजदूरी करते थे। मंगलवार को वह ट्रेन में सवार होकर बिहार से लुधियाना जा रहे थे। इसी दौरान चलती ट्रेन से नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें मीमो के माध्यम से रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइनों पर पड़ा था और उसके पास से मोबाइल मिला। जिस आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। संवाद