फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिल्ली के रास्ते बंद होने से सब्जियों की आपूर्ति में आई कमी, बढ़ी कीमतें

Thu, 15 Feb 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। किसान के आंदोलन और दिल्ली के रास्ते बंद होने से जिले में सब्जियों व फलों की किल्लत होने लगी है। अधिकांश सब्जियां व फल दिल्ली की आजादपुर मंडी से आती हैं और दिल्ली के रास्ते बंद होने से सब्जियों की गाड़ियां अन्य राज्यों के रास्तों घूमकर पहुंच रही हैं। ऐसे में बाहर से आने वाली सब्जियों व फलों की दिक्कत हो रही है। अभी कोल्ड स्टोर के माल से काम चल रहा है, यदि कुछ दिन हालात ऐसे रहे तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

मंडी के सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक शकरकंदी, कद्दू, खीरा, पतागोभी, प्याज, टमाटर, शिमलामिर्च, शलगम, भिंडी इत्यादि पिछले सप्ताह से 20 रुपये तक महंगी बिक रही हैं। चूंकि यह सब माल बाहर से आता है। इसके अलावा फलों के दामों में उछाल आया है। दिल्ली के रास्ते बंद होने से गाड़ियां दूसरे राज्यों व सड़कों से घूम कर मंडी पहुंच रही हैं। जिससे रास्ता व खर्च बढ़ गया है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब ढीली हो रही है। कुछ सब्जियां व फल पंजाब व जम्मू कश्मीर से आते हैं। पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील होने से भी सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।
सब्जी मंडी यमुनानगर प्रधान सुरेश नंबरदार ने बताया कि जिले में 80 प्रतिशत सब्जियां व फल दिल्ली की मंडी से आता है। दिल्ली के रास्ते बंद होने के कारण सब्जियों की गाड़ियां दूसरे रास्तों से पहुंच रही है। जिससे माल भाड़ा बढ़ गया है। जिस कारण सब्जियों के दाम में थोड़ा उछाल आया है। लेकिन लोकल सब्जियों की आवक जारी है, जिससे आपूर्ति चल रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आने वाली गाड़ियां वाया उत्तरप्रदेश, पंजाब व जम्मू से आने वाली गाड़ियां चंडीगढ़, पंचकूला के रास्ते आ रही है। सब्जी विक्रेता छोटे लाल, मजनू यादव, रामफल, सतीश कुमार ने बताया कि इन दिनों सब्जियों के दामों में उछाल आया है। दिल्ली व पंजाब से आने वाली सब्जियों व फलों में कमी आई है। जहां दिनभर में दस दस ट्रक आते थे, वहीं तीन से चार ट्रक माल ही पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। रोजाना करीब 20 से 30 शादियां हो रही हैं। ऐसे में सब्जियों व फलों की लागत बढ़ गई है। शादियों में कई तरह के व्यंजन बनते हैं, जिसमें सभी प्रकार की सब्जियों की आवश्यकता होती है। ऐसे में नासिक का प्यास व टमाटर महंगा हो गया है। नासिक का टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। जबकि नासिक का प्याज 40 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। वहीं कद्दू 30 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम से थोक में बिका। इसके अलावा फ्रूट चाट इत्यादि बनाने के लिए सेब, तरबूज, खरबूजा, अंगूर सहित अन्य सभी फलों के दाम 20 से 30 रुपये बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें