फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंजाब व दिल्ली की रोडवेज सेवा बाधित, ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़

Thu, 15 Feb 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। किसान आंदोलन और दिल्ली और पंजाब की सीमाएं सील होने से रोडवेज सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रह है। इस दौरान पंजाब, जम्मूतवी के लिए रोडवेज सेवा बाधित होने से लोगों को अब एकमात्र ट्रेनों का सहारा है। बस न मिलने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दोगुनी हो गई है। हजारों लोग पंजाब, दिल्ली व जम्मूतवी के लिए यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ रहे हैं। इससे ट्रेनों में भी भीड़ काफी बढ़ गई और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सामान्य कोच यात्रियों से भरे पड़े हैं और लोग जबरन आरक्षित कोच में चढ़ रहे हैं। वहीं जबकि दिल्ली के लिए केवल बाॅर्डर तक ही बसें चल रही हैं और इनकी संख्या पहले से आधी हो गई है।
विज्ञापन

कोहरे के चलते रेलवे ने दिसंबर में कुछ ट्रेनों का संचालन फरवरी के अंत तक रोका हुआ है। सबसे ज्यादा भीड़ पंजाब, जम्मूतवी व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है। बुधवार को भी रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरा रहा। पंजाब व जम्मूतवी से आने वाली जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ है। इस दौरान हावड़ा अमृतसर मेल, बिलासपुर अमृतसर एक्सप्रेस, देहरादून अमृतसर, कोलकाता जम्मूतवी, जैसलमेर-बाडमेर जम्मूतवी एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस, धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस, मुंबई अमृतसर मेल, हरिद्वार अमृतसर, हावड़ा जम्मूतवी मेल सहित इस रूट की सभी गाड़ियों में भारी भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें