यमुनानगर में अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को तोड़ती जेसीबी।
यमुनानगर। जिला नगर योजनाकार देसराज पचिसिया की अध्यक्षता में मंगलवार को गांव कलानौर में 2.5 एकड़ क्षेत्रफल वाली अनाधिकृत कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। इस दौरान टीम ने सात प्लॉटों की चार दीवारी व यमुनानगर-जगाधरी में दो दुकानें, एक प्लॉट की चाहरदीवारी व सर्विस स्टेशन का निर्माण किया गया था।
इसके लिए 15 मार्च को निर्माण करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। परंतु क्लोनाइजर द्वारा कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद डीटीपी व उनकी टीम द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। डीटीपी देसराज पचिसिया ने बताया कि इस अवैध निर्माण को तोड़ने के लिएपंचायती राज के कार्यकारी अभियंता शिव कुमार भारद्वाज को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। एसएचओ सदर यमुनानगर ने पुलिस बल उपलब्ध करवाया। इस मौके पर पटवारी अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। टीपी ने लोगों से अपील की कि वह ऐसी अनाधिकृत कॉलोनी में अपनी कमाई का निवेश न करें। भूखंड खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय में संपर्क करें।