फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महमूदपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 16 घायल

Wed, 19 Apr 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में डंडे व बिंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के दस लोग व दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के दस लोगों व दूसरे पक्ष के 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहला पक्ष
गांव महमूदपुर निवासी राकिब हसन ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को उसके बच्चों की गांव के ही मुस्तकीम बच्चों के साथ लड़ाई हो गई थी। इस बात को लेकर जब वह कलानौर से अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था तो रास्ते में मुस्तकीम और उसके उसके भाई सारीज व वसीम ने रोक लिया और उसे पीटते हुए उसके घर तक ले गए। जब उसके परिजनों ने उसे ने छुड़वाना चाहा तो आरोपियों ने उसके परिजनों इसरार अहमद, मोबिना, मोमिना, मरियम, नईमा, साजिद, शजाऊ, मुजाकिर, असलम, मोहम्मद इशाक से भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मुस्तकीम ने अपने साथी सहीद , जरीन, नदीम, अली हसन, अकरम, अफजल, शमशेर, बुब्बा व साहिबा बेगम को बुलाकर उनके घर में घुसकर उनपर हमला किया। आरोपी कलीम ने इस दौरान उनपर पत्थरबाजी की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरा पक्ष
ईद देकर लौटते समय की मारपीट, छह घायल, 14 नामजद
महमूदपुर निवासी मुस्तकीम ने बताया कि रविवार को उसका भाई सारीज सहारनपुर के गांव हुसैनपुर में ईद लेकर गया था। देर शाम वह ईद देकर वापस लौट रहा था। जब वह कलानौर रेलवे अंडरब्रिज के पास पहुंचा तो रास्ते में महमूदपुर निवासी राविल, राकिब, असलम ने उसके साथ मारपीट की। उसके भाई सारीज ने इस बारे में घर आकर बताया। इसके बाद आरोपी असलम, सहजाद, इसराइल, मौजूदीन, इसरार, इशाक, इंतजार, राविल, राकिब, असलम, जुबैर, अब्दुल रहमान, समरदीन, अरशद व उनके परिवार की महिलाओं ने मिलकर उनके घरों पर हमला कर दिया। मारपीट में मुस्तकीम, सारीज, नूरनिशा, सहीद, रुकसाना व कलीम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने मामले में असलम, सहजाद, इसराइल, मौजूदीन, इसरार, इशाक, इंतजार, राविल, राकिब, असलम, जुबैर, अब्दुल रहमान, समरदीन, अरशद व अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें