फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नगर: नशे में धुत युवक ने पुलिस कर्मी का पकड़ा गला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी बस स्टैंड के पास शराब पीकर झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने गए पुलिसकर्मी का एक युवक ने गला पकड़ लिया और उससे धक्का मुक्की करने लगा। घटना के समय आरोपी युवक नशे में धुत था। पुलिसकर्मी डायल 112 की गाड़ी पर तैनात है। उसका आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके सरकारी काम में बाधा पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में ईएचसी मुकेश कुमार ने बताया कि वह डायल 112 की गाड़ी पर तैनात है। रविवार रात को वे गश्त पर थे। तभी उनके पास कॉल आई। जिस पर वे मौके पर जा रहे थे। जब वह जगाधरी बस स्टैंड के पास सुनील ढाबा पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग झगड़ा कर रहे है। इस पर वह वहीं पर रुक गया। जब वह लोगों को समझाने लगा तो वहां पर अशोक विहार कॉलोनी निवासी राजीव कुमार उर्फ़ बंटी ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उसके वर्दी पर कॉलर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने उससे बहस की। आरोपी ने शराब पी हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। ये देख डायल 112 की गाड़ी पर तैनात अन्य कर्मी वहां पहुंचे। उसने उनकी मदद से आरोपी युवक राजीव को पकड़ लिया। आरोपी को शहर जगाधरी पुलिस के हवाले किया गया। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी राजीव के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर जगाधरी प्रभारी जनक राज का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें