फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल से जिले में लगातार नशे की सप्लाई उत्तर प्रदेश से कर रहा था। आरोपी को बरेली के गांव फरीदपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने फरीदपुर निवासी हसीब खान को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो मार्च 2022 में बरेली निवासी आमिर खान को 310 ग्राम स्मैक दी थी। आरोपी आमिर खान जिले में पहुंचा तो पकड़ा गया था। आरोपी से 310 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। उसने पूछताछ में बताया था कि वह यह नशीले पदार्थ हसीब खान से लेकर आता है। इसके अलावा 19 मई को 150 ग्राम स्मैक पकड़ी गई थी। जिसमें आरोपी हसीब का नाम आया था। 28 अगस्त 2021 को फिर से 300 ग्राम स्मैक पकड़ी गई थी इसमें भी आरोपी हसीब खान का नाम आया था। आरोपी लंबे समय से जिले में नशा बेचने के लिए आता था लेकिन हर बार वह पुलिस के हाथ से निकल जाता था। इस बार पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव फरीदपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तीन मामलों में 760 ग्राम स्मैक बेची थी। आरोपी जिले में नशा सप्लाई का मुख्य सप्लायर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें