फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बैंक कॉलोनी में किराये पर रहकर नशीली दवाइयों की सप्लाई कर रहे युवक को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी के पास से आठ लाख कीमत की एक लाख 50 हजार 800 प्रतिबंधित नशे की गोलियों व कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सेल द्वारा दो दिन में लगभग तीन लाख प्रतिबंधित नशे की गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए है। जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज बलराज सिंह को सूचना मिली थी कि बैंक कॉलोनी के मोती बाग में किराए के मकान में रह रहे युवक नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करता है। इस सूचना पर उप निरीक्षक रामकुमार की टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। किराये के मकान के अंदर से टीम ने एक लाख 50 हजार 800 प्रतिबंधित नशे की गोलियों व कैप्सूल के साथ युवक को काबू किया। आरोपी की पहचान नाहरपुर निवासी हिमांशु गर्ग उर्फ अंकुश के रूप में हुई। बरामद की गई नशीली दवाइयों में एलप्राजोलम की 76200 गोलियां और ट्रामाडोल के 74600 कैप्सूल हैं। आरोपी ने सख्ती से पूछताछ के दौरान बताया कि उसके दो साथी कालिंदी निवासी साहिल व बैंक कॉलोनी निवासी प्रशांत गर्ग भी उसके साथ शामिल हैं। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां से लेकर आता था नशे की गोलियां, रिमांड में होगा खुलासा
एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि नशा तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी हिमांशु को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से इन गोलियों को लेकर आता है। उन्होंने बताया कि बाजार में इन प्रतिबंधित गोलियों और कैप्सूलों की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है। सोमवार को भी एक युवक को एक लाख 35 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें