फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे का दौरा कर डीआरएम ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
रेलवे स्‍टेश्‍ान - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशाप। रेलवे जीएम एके पूथिया के तीन अक्टूबर के प्रस्तावित दौरे तथा रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शुक्रवार सुबह अंबाला डीआरएम दिनेश कुमार ने दौरा किया। उन्होंने जगाधरी स्टेशन पर तीन घंटे यहां बिताए और पूरे स्टेशन का दौरा किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


सुबह पौने 11 बजे डीआरएम जगाधरी स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले पार्किंग स्टैंड का दौरा किया। इस दौरान ठेकेदार के कारिंदे को रेट लिस्ट का बड़ा बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जीआरपी थाने व क्वार्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने पास ही रखे दो पार्सल के बारे में पूछताछ की। जिसमें उन्हें बताया कि निजी फर्म के कर्मी इसे रख गए हैं। उन्होंने पार्सल सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार से सवाल जवाब किए। जवाब से असंतुष्ट दिखे डीआरएम ने उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।  
इसके बाद उन्होंने रिजर्वेशन कार्यालय का दौरा किया और आरक्षित टिकटों का ब्यौरा लिया। सीनियर डीसीएम प्रवीन ने संबंधित कर्मियों को इस संबंध में निर्देश दिए। यहां से निकल कर डीआरएम सीधे आरक्षित खिड़की पर पहुंच गए। यहां उन्होंने रिजर्वेशन करवाने आए यात्रियों से बात की और उनसे सुझाव भी लिए।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड हादसे रोकने के लिए गंभीर: डीआरएम
डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड रेल हादसों को रोकने के लिए गंभीर है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ही उन्होंने दौरा किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को जीएम एके पूथिया अंबाला-सहारनपुर ट्रैक का दौरा करेंगे।

खस्ताहाल क्वार्टर व समस्या को लेकर यूनियन ने दिया ज्ञापन:
उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने डीआरएम को ज्ञापन दिया। जिसमें रेलवे कालोनी के क्वार्टर की खस्ताहाली तथा अस्पताल में मजदूरों की सुनवाई न होने की शिकायत दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी मजदूरों के आवास की शिकायत पर ध्यान नहीं देते और न ही उनसे अच्छा व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें