रादौर। मेन बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर समय जाम लगना मेन बाजार की पहचान बन चुका है।
स्थानीय निवासी राजेश कुमार, संदीप, राकेश, सुंदर, शमशेर सिंह आदि ने बताया कि अतिक्रमण के कारण शहर का मेन बाजार सिकुड़ता जा रहा है। कभी शहर के मेन बाजार से दो ट्रक आमने-सामने से निकल जाया करते थ। अब बड़े वाहन तो दूर की बात रही, दोपहिया वाहन निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे कई कई फीट के अवैध निर्माण करके पक्के चबूतरे बना लिए हैं। मेन बाजार में दोनों ओर चबूतरा बनने से सड़क मार्ग छोटा हो गया है जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर नपा सफाई निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि नगरपालिका द्वारा जल्द ही अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।