फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रामपुर गेंदा में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति

Sun, 24 May 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। हरियाणा-हिमाचल सीमा पर बसे गांव रामपुर गेंदा में पिछले करीब दो महीनों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा था। समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पेयजल सप्लाई बहाल कर दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को तत्काल गांव में पानी की आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय टीमों ने मौके पर पहुंचकर खराब व्यवस्था को दुरुस्त किया और गांव में नियमित पानी की सप्लाई शुरू करवाई। पानी की आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार जताया। गांव के ऋषिपाल, सुरेंद्र नंबरदार, कर्म सिंह, रतन लाल, धनीराम, चमन लाल, इस्म सिंह, सिंग राम, सुखबीर, रणबीर और ब्रह्मपाल रानीपुर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की तत्परता से गांव की बड़ी समस्या का समाधान संभव हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें