फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल खराब, माडल टाउन में पानी के लिए हाहाकार

Fri, 19 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलापूर्ति विभाग शहरवासियों को पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन में ट्यूबवेल कई महीने से खराब पड़ा है। घरों में पानी की सप्लाई न के बराबर है। आलम यह है कि लोगों को बिना मोटर के पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन के नेहरू पार्क में लगा ट्यूबवेल नंबर एक करीब छह महीने से खराब है। इसका बोर फेल हो चुका है। इस ट्यूबवेल से नेहरू पार्क मार्केट की दुकानों के अलावा आसपास के दो सौ घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इलाके में धोबीघाट के ट्यूबवेल से सप्लाई की जा रही है लेकिन इतनी दूर तक पानी प्रेशर से पहुंच नहीं पाता। पाइप लाइन से पानी खींचने के लिए लोगों को मोटर लगानी पड़ती है। यदि बिजली चली जाए तो मोटरें नहीं चल पातीं।

दुकानदार कैंपरों से चला रहे काम
नेहरू पार्क मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा ने बताया कि कई महीने से ट्यूबवेल खराब है। विभाग के अधिकारियों के पास तीन बार जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्यूबवेल का नया बोर करवाया जाएगा। बोर कब तक होगा, इस बारे में अधिकारी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी बृजमोहन कोहली ने बताया कि पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिना मोटर के पानी आता ही नहीं है। गर्मियों में तो पानी की अधिक जरूरत होती है, लेकिन पॉश इलाके में ही लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

दुकानदार संजय चोपड़ा ने बताया कि पानी न आने से कस्टमर के लिए कैंपर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक दिन में आठ-दस कैंपर लग रहे हैं। पानी की दिक्कत कई दिन से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसे दूर नहीं किया गया है।

दुकानदार नीतिश ने बताया कि ट्यूबवेल कई महीने से खराब है। अधिकारियों से भी शिकायत की  लेकिन नया बोर नहीं हो पाया है। पॉश इलाका होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

वर्जन
नेहरू पार्क स्थित ट्यूबवेल का बोर फेल हो गया है। नया बोर करवाने के लिए एस्टिमेट तैयार करवाया जा रहा है। नेहरू पार्क के इलाके की सप्लाई धोबीघाट के ट्यूबवेल से जोड़ दी गई है।
सुमित गर्ग, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग

विभाग का दावा : प्रति व्यक्ति दे रहे 135 लीटर पानी
ट्विनसिटी के अर्बन एरिया में 156 ट्यूबवेल लगे हैं। इनसे रोजाना दस घंटे पानी की सप्लाई की जाती है। इन ट्यूबवेलों पर 45 हजार 563 वाटर सप्लाई कनेक्शन हैं। विभाग की मानें तो हर ट्यूबवेल से प्रति मिनट 800 लीटर पानी डिस्चार्ज होता है। यानी प्रतिघंटे 48 हजार व दस घंटे में ट्यूबवेल 4 लाख 80 हजार लीटर पानी उगलता है। इस हिसाब से सभी 156 ट्यूबवेलों से हर दिन पानी सप्लाई का आंकड़ा छह करोड़ 90 लाख लीटर बनता है। 135 लीटर प्रति व्यक्ति रेशों के मुताबिक यह पांच लाख 11 हजार 111 लोगों के लिए पर्याप्त है जबकि यमुनानगर/जगाधरी के अर्बन क्षेत्र की आबादी इससे अधिक बताई जाती है। वहीं, लोगों की लापरवाही में पानी की बर्बादी के कारण भी हजारों लोगों को 135 लीटर प्रति व्यक्ति की रेशो से पानी नहीं मिल पाता है।

वाटर सप्लाई का शेड्यूल
अर्बन एरिया में ट्यूबवेल से पानी सप्लाई का समय 12 से घटकर नौ घंटे हो गया है। इसके तहत सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 12 से 2 बजे और शाम में 5 से 9 बजे के बीच पानी सप्लाई होता है जबकि बिजली आपूर्ति के शेड्यूल अनुसार डोमेस्टिक में ग्रुप-ए में अल सुबह 4 से 7 बजे, दोपहर 1 से 3, शाम 5 से रात 11 बजे और गु्रप-बी में सुबह 4 से 7 बजे और 3 से रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाती है। दोनों ही ग्रुपों में सुबह 4 से 7 बजे तक बिजली आपूर्ति का समय है, जबकि सुबह पानी सप्लाई का समय 6 से 9 बजे तक है। इस कारण सुबह के समय बिजली चले जाने पर पेयजल दिक्कत होती है, जबकि कई बार अघोषित कटों व लंबे समय तक फाल्ट के चलते बिजली गुल रहने पर पेयजल संकट गहरा जाता है। क्योंकि बिजली गुल होने पर ट्यूबवेलों को चलाने के लिए जेनरेटर सुविधा नहीं है। लेकिन ट्यूबवेलों के इंटर कनेक्टिड होने से ट्यूबवेल के बंद होने पर साथ लगते दूसरे ट्यूबवेल से सप्लाई की जाती है। किंतु इस बीच लोगों को घंटों पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


वाटर सप्लाई के कनेक्शन
जगाधरी    12625
यमुनानगर    32938
ट्यूबवेलों की संख्या
यमुनानगर    91
जगाधरी    65
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें