फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी में सुधरेगी पेयजल व सीवरेज व्यवस्था, डी-प्लान में लगे 84 लाख के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिटी (यमुनानगर-जगाधरी) में वर्ष 2023 तक पेयजल व सीवरेज व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। जिला योजना के बजट से जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति विभाग ने ट्यूबवेल, पेयजल व सीवरेज लाइन के काम के टेंडर लगाने शुरू कर दिए हैं। अभी इन कामों के विभिन्न वार्डों व कॉलोनियों में अनुमानित 84 लाख रुपये के टेंडर हुए हैं। जिसमें वर्क अलॉट होने पर संबंधित एजेंसी व ठेकेदार को तीन माह में काम पूरे करने हैं। यानी अभी लगे टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो दिसंबर तक यह सभी काम पूरे होने की संभावना है।
विज्ञापन

गोल्डन पुरी में ट्यूबवेल, अन्य जगह बिछेंगी लाइनें
विभाग की ओर से किए टेंडर अनुसार 10.19 लाख रुपये की अनुमानित लागत से गोल्डनपुरी में ट्यूबवेल लगेगा। जबकि 7.28 लाख रुपये से प्रोफेसर कॉलोनी, इंदिरा आवास कॉलोनी, मानकपुर, कामी माजरा, पांसरा, दड़वा व गधौली में पेयजल लाइन, वार्ड-16 से 22 में 9.77 लाख रुपये से पेयजल लाइन, वार्ड-17 से 22 में 9.82 लाख रुपये से सीवरेज लाइन, वार्ड-8 से 16 में 9.75 लाख रुपये से सीवरेज लाइन, 14.05 लाख रुपये से हरदेव नगर, सरोजनी कॉलोनी, जम्मू कॉलोनी में सीवरेज लाइन, वार्ड-15 के लाजपत नगर में 7.76 लाख रुपये से पेयजल लाइन, वार्ड-15 की मिश्रा कॉलोनी में 7.76 लाख रुपये से पेयजल लाइन, सरोजनी कॉलोनी, जोगिंद्र नगर, जम्मू कॉलोनी व कैंप में 7.63 लाख रुपये से पेयजल लाइन बिछाने के काम होंगे।
दो करोड़ में होगा सरावां स्कूल के भवन का निर्माण
जिला योजना के अलावा दूसरे फंड से अन्य विभागों के टेंडर भी लगाए गए हैं। इनमें करीब दो करोड़ की अनुमानित लागत से सरावां के जीएसएसएस के स्कूल काभवन निर्माण भी है। इस काम को पूरा करने अवधि एक साल की दी है। इसके अलावा 2.11 लाख रुपये से वार्ड-13 के लाडो पार्क की मरम्मत, 13.33 लाख रुपये से वार्ड-9 के सुंदर विहार फेज-1 में ड्रेन सहित गली निर्माण के कामों के टेंडर लगे हैं। ये दोनों काम वर्क अलॉट के तीन माह में पूरे करने हैं।
विज्ञापन

पार्षदों का सवाल : कब पूरे होंगे वार्डों के लिए मंजूर डेढ़ करोड़ से काम
वार्ड-चार से पार्षद देवेंद्र सिंह, पांच से विनय कांबोज, आठ से विनोद मरवाह, वार्ड-13 से निर्मल चौहान ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले सदन की पहली बैठक में पार्षदों सहित मेयर के दिए कई प्रस्तावों पर मंजूरी के बाद काम अधर में हैं। यही स्थिति अब तक की बैठकों में मंजूर कामों की है। ज्यादातर काम लगे नहीं या कागजों में अटके हैं। पिछली 20 जुलाई की बैठक में हर वार्ड के लिए 50 लाख पार्षद, 50 लाख मेयर व 50 लाख एमएलए की ओर से कामों कराने की मंजूरी हुई थी। इन डेढ़ करोड़ सहित पिछली बैठकों में अधूरे काम कार्यकाल के बचे सवा साल में पूरे होंगे या नहीं, इस पर संशय है। क्योंकि डेढ़ माह बाद भी इस राशि से होने वाले कामों की सूची पार्षदों से नहीं ली गई। इन कामों के एस्टीमेट तैयार करने से लेकर टेंडर प्रक्रिया में भी समय लगेगा। इससे पहले सदन की पहली बैठक में मंजूर एमसी फंड के 50 लाख से वार्डों में काम पूरे होने में दो से तीन साल लग गए थे।
वर्जन
शहर में जरूरत वाले सभी काम तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। जो काम लंबित हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक व उन्हें निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

-मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें