ड्रीम टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता की जानकारी देते समिति सदस्य। स्वयं
- फोटो : samvad
जगाधरी। जिले में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (डीटीसीएल) प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता का तीसरा सीजन है। छह दिवसीय यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी।
छह दिन की इस प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमें भाग लेंगी । डीटीसीएल चैंपियनशिप का खिताब पाने के लिए टीमों को आपस में भिड़ना होगा। डीटीसीएल नियम के अनुसार प्रतियोगिता में पहले लीग चरण के मैच खेले जाएंगे, इसके बाद नॉकआउट दौर के मुकाबले होंगे। बता दें कि यह क्रिकेट मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले के टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करवाना है। डीटीसीएल संस्थापक रवि गाबा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी 16 टीमों के बीच छह दिनों तक मुकाबले होंगे। लीग चरण के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी, जहां से विजेता टीम का फैसला होगा।
इस बारे में सीडीएस के मालिक विनय राय, सह-संस्थापक विन्नी हरिपुर, सीडीएस एमडी पंकज, वाईएनआर आशु वाईएनआर वीरू ने बताया कि इसके लिए टीमों का पंजीकरण हो गया है। सभी मैचों का शेड्यूल व स्थान टीमों को समय से पूर्व उपलब्ध करवाया दिया जाएगा। संवाद