फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डाॅ. वरिंदर गांधी ने कोलकाता में विद्यासागर कॉलेज का किया दौरा

Fri, 31 Jan 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी को तीसरी बार नैक पीयर टीम के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। 27 व 28 जनवरी को नैक की पीयर टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने विद्यासागर कॉलेज फॉर वुमेन कोलकाता का दौरा किया। अभी हाल ही में दिसंबर 2024 में डॉ. वरिन्दर गांधी महाराष्ट्र और जनवरी में ही कलकत्ता के कॉलेज में नैक पीयर टीम के सदस्य के तौर पर निरीक्षण कर चुकी हैं।
विज्ञापन

नैक संस्था भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन करती है और उन्हें मान्यता प्रदान करती है। डॉ. वरिंदर गांधी एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और सफल प्रशासक हैं, जिन्होंने एक दशक से भी अधिक समय तक जीएनजी कॉलेज के प्रिंसिपल का पद संभाला और अब पिछले साढ़े चार वर्षों से कॉलेज डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। विद्या सागर कॉलेज फॉर वूमेन कलकत्ता से कॉलेज पहुंचने पर महासचिव मनोरंजन सिंह साहनी ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। कॉलेज की प्रिंसिपल नरिंदर पाल कौर, प्रोफेसर डॉ. रितु कुमार और स्टाफ सदस्यों ने भी कॉलेज पहुंचने पर उनका स्वागत किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें