फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय कॉलेज छछरौली के डॉ. तनेजा बने नियमित प्राचार्य

Thu, 16 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज छछरौली के नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत करता स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में नए नियमित प्राचार्य नियुक्त कर दिए गए हैं। बुधवार को डॉ. सुनील तनेजा ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य का कार्यभार संभाला। प्राचार्य के पहुंचने पर पूर्व कार्यकारी प्राचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार ने स्टाफ सदस्यों के साथ स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

डाॅ. संजीव कुमार ने प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के बारे स्टाफ सदस्यों को बताया। उन्होंने बताया कि डॉ. तनेजा आत्मविश्वास, धैर्य, बुद्धिमत्ता, सहृदय,स्नेही, लगन, निष्ठा व अविस्मरणीय प्रतिभा के धनी हैं। उनके पास 24 वर्षों का शिक्षण, प्रशासनिक और शोध अनुभव है। वे आईआईटी दिल्ली और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। उनकी शैक्षिक योग्यताओं में पीएचडी, एमटेक, एम.फिल, एमएससी और एमबीए के अतिरिक्त फ्रेंच कोर्स, यूजीसी जेआरएफ, यूजीसी नेट व गेट शामिल हैं। इससे पूर्व वे उच्चतर शिक्षा विभाग में उपनिदेशक रहे हैं। उन्होंने पूर्व में करीब छह वर्ष छछरौली और अहड़वाला में प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें