गांव खेडी लक्खा सिंह में कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। प्रवक्ता
रादौर। भाजपा की ओर से मंगलवार को गांव खेड़ी लक्खा सिंह में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। हैप्पी खेड़ी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी का जन्म छह जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ था और वे मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय हितों से जुड़े अनेक मुद्दों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद